मछरिया सॉन्ग में दर्शकों को दीवाना बना रही माही श्रीवास्तव - Manoranjan Metro

    मछरिया' सॉन्ग में दर्शकों को दीवाना बना रही माही श्रीवास्तव - Manoranjan Metro

    फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार हमेशा वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी द्वारा पारंपरिक गानों से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े भोजपुरी में नाना प्रकार के गाने बनाते हैं। जिसे हर कोई खूब पसंद करता है और लोग हाथों हाथ लेते हैं। इसी क्रम में मछरी पर आधारित भोजपुरी लोकगीत 'मछरिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रत्नाकर कुमार ने रिलीज किया है। 

    Mahi Shrivastav is making the audience crazy with the song 'Machhariya' - Manoranjan Metro

    बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और फेमस सिंगर गोल्डी यादव की हिट जोड़ी में आया यह नया भोजपुरी लोकगीत ऑडियंस के खूब सराहा जा रहा है और लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस प्यारे लोकगीत को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर स्वर में गाकर  श्रोताओं के कानों में मिश्री घोल रही हैं। उनकी सुरीली आवाज बहुत ही कर्णप्रिय लग रही है। वहीं इस सांग के वीडियो में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं और लोगों को दीवाना मस्ताना बना रही हैं। 

    Mahi Shrivastav is making the audience crazy with the song 'Machhariya' - Manoranjan Metro

    वह डार्क ब्लू कलर स्टाइलिश चोली और स्काई ब्लू कलर का लहँगा पहने बिजली गिरा रही हैं। साथ ही साथ वह अपनी अदा दर्शकों का दिल जीत रही है। इस लोकगीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव के साथ उनके ऑनस्क्रीन हसबैंड की भूमिका में एक्टर नील स्टार नजर आ रहे हैं। मनोरम वादियों में वे दोनों कपल के रूप में लोगों अट्रैक्ट कर रहे हैं। गाने का लोकेशन बहुत ही दर्शनीय है, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। 

    Mahi Shrivastav is making the audience crazy with the song 'Machhariya' - Manoranjan Metro

    इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने पति से मछरी ले आने की डिमांड करते हुए कहती हैं कि... 'रतिया के सुख देहब तोहके सेजरिया प बढ़िया ये राजा, ये राजा जाइके बजरिया से लेले आवा ताज़ा तू मछरिया ये राजा...'

    गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ' यह गाना इतना मजेदार है कि मैं शब्दों में बयाँ नहीं कर सकती हूँ। इस सांग का सिच्युएशन बहुत ही मस्त है। गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसके वीडियो में मेरी और नील स्टार की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इसके लिए सभी को दिल से थैंक यू।'

    Also Read :  Khushi Kakkar और Kajal Tripathi गर्मी स्पेशल लोकगीत Garmi Besharmi रिलीज

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'मछरिया' निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। उनके साथ नील स्टार ने खूब जमकर गरदा उड़ाया है। इस सांग को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है। गाने का संगीत विनय विनायक ने दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

    Mahi Shrivastav is making the audience crazy with the song 'Machhariya' - Manoranjan Metro


    Previous Post Next Post