11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स में ‘टुनटुन’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, चिंटू और अंजना सिंह को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, जबकि रंजन सिन्हा बने बेस्ट पीआरओ - Manoranjan Metro

    भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजी 11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर को मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित अथर्वा इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया, जिसमें फिल्मकार रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘टुनटुन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, इस आयोजित समारोह में सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू को फिल्म ‘आँखें’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और भोजपुरी हॉट केक अंजना सिंह को फिल्म ‘कुश्ती’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा जनसंपर्क के क्षेत्र में काम के लिए रंजन सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ पीआरओ के सम्मान से नवाजा गया। (सूचि देखें)


    इस आयोजन के  दौरान पुरस्कारों के साथ कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया और उनका मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता अवधेश मिश्रा, यश कुमार सहित कई कलाकार, फिल्मकार और समीक्षक मौजूद रहे। इस दौरान  आयोजक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स भोजपुरी सिनेमा और उससे जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रतिष्ठित मंच है। उन्होंने इसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिल्मफेयर जैसा सम्मान बताते हुए कहा कि लगातार 11वें वर्ष आयोजन होना इसकी लोकप्रियता और सफलता को दर्शाता है।


    कुलदीप श्रीवास्तव ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, फिल्मकारों, तकनीशियनों, अतिथियों और दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स भोजपुरी सिनेमा से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करने का मंच है। सभी के सहयोग और प्यार से यह आयोजन लगातार 11वें वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी सबरंग भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का काम जारी रखेगा।


    11वां सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स सूची


    भव्य पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह और सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ

    1. सर्वश्रेष्ठ निर्माता रत्नाकर कुमार 

    2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) प्रदीप सिंह चिंटू - आंखें

    3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) अंजना सिंह - (कुस्ती)

    4. सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार अदिति मिश्रा (कुस्ती)

    5. सर्वश्रेष्ठ निर्देशन पराग पाटिल - गॉडफादर

    6. सर्वश्रेष्ठ फिल्म टुनटुन - रत्नाकर कुमार, वर्ल्डवाइड चैनल


    तकनीकी पुरस्कार I - कोर फिल्म क्राफ्ट

    1. सर्वश्रेष्ठ कहानी अरविंद तिवारी (मेरे पति की शादी)

    2. बेस्ट सॉरी धर्मेंद्र सिंह (जान लेगी सोनम - वेब सीरीज)

    3. सर्वश्रेष्ठ पटकथा अरविंद तिवारी (मेरे पति की शादी)

    4. सर्वश्रेष्ठ संवाद प्राणनाथ (गॉडफादर)

    5. सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर माही शार्ला - टुनटुन

    6. सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर (टीवी शो) इमरान हाशमी - शिबू 

    7. सर्वश्रेष्ठ संपादन गुर्जर्ट सिंह - नागराज और चांडालिका

    8. बेस्ट एक्शन शाओलिन मल्लेश - गॉडफादर

    9. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन विद्या मौर्य - नानू फैशन

    10. सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी


    तकनीकी पुरस्कार II - उत्पादन, प्रचार और मीडिया

    1. बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइनर नरसू बहेरा

    2. सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रंजन सिन्हा

    3. सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी टीवी चैनल पसंद टीवी

    4. सर्वश्रेष्ठ संगीत कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

    5. बेस्ट राइजिंग प्रोडक्शन कंपनी डीआर इन्फिनिटी एंटरटेनमेंट

    6. बेस्ट भोपुरी ओटीटी स्टेज 

    7. भोजपुरी संगीत में उत्कृष्ट योगदान सोनू श्रीवास्तव - टी सीरीज

    8. सर्वश्रेष्ठ रियल एस्टेट डेवलपर्स अखिलेश यादव - प्रियाकांतज ग्रुप (नवी मुंबई)

    9. सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पत्रकार धरम दुबे - पत्रकार आजतक


    प्रदर्शन पुरस्कार I - चरित्र और सहायक भूमिकाएँ

    1. बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल मनोज टाइगर (सास बहू की पाठशाला)

    बेस्ट कॉमेडी परफॉरमेंस एक्टर रोहित सिंह मटरू

    2. नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) देव सिंह (मांग भरो सजना)

    3. नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) सबा खान - नागराज और चांडालिका

    4. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष)अवधेश मिश्रा (भूत)

    5. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला) रीना रानी (टुनटुन)

    6. सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर (महिला) स्वेता सेन - दंश

    7. सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (पुरुष) मुकेश ओझा (शिकारी)

    8. सर्वश्रेष्ठ नवोदित खलनायक विजय महादेव गोस्वामी (बलमा बड़ा नादान 2)

    9. सर्वश्रेष्ठ चरित्र कलाकार (नकारात्मक) जे. नीलम

    संगीत पुरस्कार

    1. सर्वश्रेष्ठ गायक (हिन्दी) मनोज तिवारी (बाघ का करेजा)

    2. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) पवन सिंह (कवन थगवा नगरिया) - बजरंगी

    3. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) प्रियंका सिंह (तितली शहर के) बलमा नादान 2

    4. सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन रजनीश मिश्रा ((कवन ठगवा नगरिया) - बजरंगी

    5. सर्वश्रेष्ठ गीत जाहिद अख्तर - बलमा नादान 2

    6. सर्वश्रेष्ठ गायक - पुरुष (एल्बम) मनोज तिवारी - हां हम बिहारी हैं जी

    7. सर्वश्रेष्ठ गायिका - महिला (एल्बम) शिल्पी राज - बरबादी होई 

    8. सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक कान्हा सिंह - बरबडी होई

    9. सर्वश्रेष्ठ मेलोडी गायक (पुरुष) विजय चौहान 

    10. सर्वश्रेष्ठ गीत विजय चौहान - बरबादी होई 

    11. सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति सिंह सुगम सिंह - पितृ के भूत

    12. ब्रेकथ्रू म्यूजिक आइकन अवार्ड स्नेह उपाध्याय

    13. ब्रेकथ्रू सॉन्ग आइकन अवार्ड रितेश पांडे 

    14. सर्वाधिक लोकप्रिय संगीत कंपनी सुर म्यूज़िक

    15. वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रियल एस्टेट डेवलपर सिक्का ग्रुप

    16. कर्मयोगी सम्मान अमित सेवा रमानी

    17. सर्वश्रेष्ठ डिजिटल प्रोडक्शन कंपनी मनीष शर्मा - ब्रांडप्लस मीडिया मनोरंजन - बी टीवी प्ले ओटीटी

    18. भिखारी ठाकुर सम्मान संदीप सिंह - चैनल हेड - B4U भोजपुरी

    19. नवागंतुक निर्माता अथव सिंह


    क्रिटिक्स चॉइस और पॉपुलर अवार्ड्स

    1. बेस्ट डायरेक्टर के लिए क्रिटिक्स अवार्ड - महमूद आलम - बलमा बड़ा नादान 2

    2. बेस्ट फिल्म के लिए क्रिटिक्स अवार्ड - यश कुमार - नागराज और चंद्रिका

    3. बेस्ट एक्टर के लिए क्रिटिक्स अवार्ड - यश कुमार - नागराज और चंद्रिका

    4. बेस्ट एक्ट्रेस के लिए क्रिटिक्स अवार्ड - ऋचा दीक्षित - बलमा बड़ा नादान 2

    5. सबसे पॉपुलर एक्टर (पुरुष) - दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - बलमा बड़ा नादान 2

    6. सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस (महिला) - शालू सिंह - रील वाली बहू

    7. सबसे पॉपुलर फिल्म - कुश्ती - प्रदीप सिंह - वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन

    8. सबसे पॉपुलर डायरेक्टर - देव पांडे - कुश्ती

    9. राइजिंग प्रोडक्शंस कंपनी - डीआर इन्फिनिटी एंटरटेनमेंट

    10. साल की बेस्ट म्यूजिक वीडियो परफॉर्मर (महिला) - श्वेता महारा - "फोटो ज़ूम ज़ूम" में बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए

    10.  बेस्ट डांस कोरियोग्राफर - सोनू प्रीतम

    11.  बेस्ट परफॉर्मिंग डायरेक्टर - अनंजय रघुराज

     

    उभरते एवं विशेष प्रदर्शन पुरस्कार

    1. उभरते सितारे तृषाकर मधु

    2. उभरते सितारे प्रशांत सिंह

    3. सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी अभिनेता रितेश उपाध्याय - नारी का वनवास

    4. बेस्ट लौंडा डांसर राकेश कुमार

    5. उत्कृष्ट भक्ति फिल्म जय मां विंध्यवासिनी-2

    6. सबरंग कलाश्री जीतेन्द्र झा

    7. नवागंतुक अभिनेत्री परी सिंह

    8. कला श्री चांदनी

    9. सबरंग फिल्म निर्माता सम्मान - दिनेश मंगल

    10. बेस्ट कॉमेडी परफॉरमेंस एक्टर रोहित सिंह मटरू

    11. सदाबहार अभिनेत्री - राधा सिंह राधा सिंह

    12. कलाश्री गोल्डन बिहारी

    13. कलाश्री राज सिंह राजपुर

    14. सबरंग कलाश्री नीतू मौर्या


    मनोरंजन, कॉमेडी और मंच पहचान

    1. बेस्ट डांस क्लासेस यूबी स्टाइल डांस एकेडमी - उधारी बाबू

    2. बेस्ट परफॉर्मिंग एक्ट्रेस प्रियाशु सिंह

    3. सुरश्री दीप्ति पांडे अदिति

    4. सर्वश्रेष्ठ एल्बम वीडियो कलाकार नेहा सिंह

    5. उभरते कोरियोग्राफर विष्णु कुमार

    क्षेत्रीय गौरव एवं व्यक्तित्व पुरस्कार

    1. बिहार गौरव एलबी ठाकुर

    2. पूर्वाचल रत्न अमित सिन्हा

    3. भोजपुरी गौरव चंदन सिंह

    4. पॉपोलर म्यूजिक प्रोड्यूसर अभय पांडे

    5. सर्वश्रेष्ठ वित्त सलाहकार पंकज जयसवाल 

    6. सर्वश्रेष्ठ संगीत आइकन राघवेंद्र सिंह

    भोजपुरी रत्न शिवजी सिंह, अध्यक्ष - पूर्वाचल एकता मंच – दिल्ली

    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post