राहुल सिंह और रेशमा शेख की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जीवन है दलदल' को नीलिमा एंटरटेनमेंट ने खरीदा - Manoranjan Metro

    नीलिमा एंटरटेनमेंट ने राहुल सिंह और रेशमा शेख की भोजपुरी फिल्म 'जीवन है दलदल' का खरीदा यूट्यूब राईट्स 

    रैबेल स्टार राहुल सिंह और क्यूट एक्ट्रेस रेशमा शेख के शानदार अभिनय से सजी भारतीय सिनेमा जगत में लीक से हटकर सामाजिक मुद्दों, मानवीय संवेदनाओं और व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की कहानी पर आधारित भोजपुरी फिल्म 'जीवन है दलदल' का यूट्यूब राईट्स नीलिमा एंटरटेनमेंट ने खरीद लिया है। अंजना फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई नीलिमा एंटरटेनमेंट प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'जीवन है दलदल' का ऑफिशियल फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करके ये जानकारी दी गई है। ये जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया और फिल्म गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। 

    गौरतलब है कि इस फिल्म का पोस्टर इंसान की भूख और इंसानियत की लड़ाई की कहानी बयां कर रहा है। पोस्टर के विजुअल्स और बैकग्राउंड इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह फिल्म समाज के एक ऐसे हिस्से की दास्तान बयां करेगी, जहाँ जीवन किसी दलदल से कम नहीं है। बारिश, कीचड़, धुंधलाता आसमान और भूख की तड़प को दर्शाते प्रतीक इस बात का संकेत देते हैं। इस फ़िल्म के निर्माता आशुतोष कुमार सिंह हैं, जिन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी की जद्दोजहद को स्क्रीन पर उतारने और भोजपुरी सिनेमा को लीक हटकर फिल्में देने का बीड़ा उठाया है। जिसका ताजा उदाहरण है भोजपुरी फिल्म 'जीवन है दलदल'। वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान धीरज श्रीवास्तव प्रिंस ने संभाली है। उनकी और निर्माता आशुतोष कुमार सिंह की यह जोड़ी पर्दे पर एक बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में मुख्य भूमिका में मिस्टर राहुल सिंह, रेशमा शेख, साहब लालधारी, सीपी भट्ट, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव आदि हैं।

    फ़िल्म के हीरो राहुल सिंह ने बताया कि 'आम इंसान के जीनव का दर्द और संघर्ष दर्शकों को अंदर तक झकझोर देने वाली होगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'डॉ. अरविंद के. दीक्षित और रमा दीक्षित द्वारा शुरू की गई कंपनी नीलिमा एंटरटेनमेंट के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से फिल्म निर्माताओं के लिए कई नई सुविधाएं और अवसर खुल गये हैं।'

    फिल्म के निर्माता आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि 'फ़िल्म 'जीवन है दलदल' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हर उस इंसान के संघर्ष की कहानी है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों और इंसानियत को बचाने के लिए रोज जद्दोजहद करता है। फिलहाल फिल्म का फर्स्ट लुक के बाद जल्द ही फ़िल्म का टीजर, ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।'

    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post