वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ सृष्टि भारती की आवाज में ‘दिलवा ले ले जा’, अंजली यादव के अंदाज ने मचाया धमाल - Manoranjan Metro

    रत्नाकर कुमार प्रस्तुत 'दिलवा ले ले जा’ में सृष्टि भारती की आवाज और अंजली यादव के अदाओं का रोमांटिक धमाका

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी एक नया रोमांटिक गाना ‘दिलवा ले ले जा’ लेकर आई है। निर्माता रत्नाकर कुमार की प्रस्तुति में रिलीज इस गाने में सृष्टि भारती की सुरीली आवाज, अंजली यादव का दिलकश अंदाज और रोहित वर्मा की मौजूदगी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। गाने में रोमांस के साथ भोजपुरी मनोरंजन का चटपटा अंदाज देखने को मिल रहा है।

    लिंक https://youtu.be/wmPlhsbSznY?si=NcPsXUA3eKrCFLRg

    ‘दिलवा ले ले जा’ का टाइटल ही प्यार के इजहार और दिल की अदला-बदली वाली रोमांटिक भावना को सामने लाता है। गाने का ‘दिलवा ले ले जा’ वाला अंदाज प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार भरी नोकझोंक और दिल जीतने की कोशिश को दिलचस्प बनाता है। सृष्टि भारती की आवाज इस रोमांटिक एहसास को सुरों में पिरोती है, वहीं अंजली यादव अपने आकर्षक अंदाज से गाने में रंग भरती हैं। रोहित वर्मा की मौजूदगी कहानी को और मनोरंजक बनाती है। गाने की धुन और इसकी रोमांटिक थीम दर्शकों को झूमने के साथ-साथ रील्स बनाने के लिए भी प्रेरित कर सकती है।

    निर्माता रत्नाकर कुमार के मुताबिक, “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी हमेशा दर्शकों के लिए नए अंदाज और मनोरंजन से भरपूर गाने लेकर आता है। ‘दिलवा ले ले जा’ एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है, जिसमें सृष्टि भारती की आवाज और अंजली यादव का अंदाज दर्शकों को पसंद आएगा। हमें उम्मीद है कि यह गाना लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।”

    सिंगर सृष्टि भारती ने कहा, “’दिलवा ले ले जा’ मेरे लिए बेहद खास गाना है। इसकी धुन और रोमांटिक अंदाज ने मुझे काफी आकर्षित किया। गाने को अपनी आवाज देना शानदार अनुभव रहा। उम्मीद है कि श्रोता इसे खूब प्यार देंगे और अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करेंगे।”

    अभिनेत्री अंजली यादव ने कहा, “’दिलवा ले ले जा’ की शूटिंग का अनुभव बहुत शानदार रहा। गाने का रोमांटिक अंदाज और इसकी खूबसूरत धुन वीडियो को खास बनाते हैं। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे अंदाज और गाने की केमिस्ट्री को पसंद करेंगे।”

    ‘दिलवा ले ले जा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके बोल रवि यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नवरत्न पांडे ने संभाली है। निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। डीओपी संतोष यादव और नवीन हैं। कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है। संपादन पप्पू वर्मा और डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post