विष्णु मौर्य, कशिश पांडेय, श्रीकांत प्रजापति और सिंगर भरत बागी का गाना "दवईयो ना भेटात बा" लट्टू सांग पर हुआ रिलीज - Manoranjan Metro

    राईजिंग स्टार विष्णु मौर्य ने बतौर हीरो एक साथ 11 फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट करके सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में विष्णु मौर्या भोजपुरी सैड गाना "दवईयो ना भेटात बा" से एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। सिंगर भरत बागी की दर्द भरी आवाज में गाया हुआ इस सैड सांग में विष्णु मौर्य, कशिश पांडेय और श्रीकांत प्रजापति ने शानदार अभिनय किया है। ये गाना "लट्टू सांग" के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गाना अपने भावपूर्ण बोल और दिल को छू लेने वाले संगीत को लेकर चर्चा में है। 

    लिंकः https://youtu.be/FklscTH4P48?si=o3Y70uj9_aPJtkJY

    इस गाने के वीडियो में विष्णु मौर्य, कशिश पांडेय और श्रीकांत प्रजापति शानदार अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। गाने के बोल खुद सिंगर भरत बागी ने लिखे हैं, जबकि संगीत शिवपाल सरगम ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन विष्णु मौर्य ने किया है। वहीं, डीओपी की जिम्मेदारी राहुल चौधरी ने संभाली है। गाने की निर्मात्री विद्या मौर्य हैं। डीआई दिनेश राजभर, एडिटिंग राहुल कुशवाहा, कॉस्ट्यूम नानू फैशन डिजाइनर और मेकअप जैस पवार ने किया है।

    भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया दर्दभरा गाना ‘दवईयो ना भेटात बा’ में प्यार, दर्द और भावनाओं को संगीत के माध्यम से पेश करने की कोशिश की गई है। भरत बागी की आवाज और विष्णु मौर्य के अभिनय ने गाने को खास बनाने का कार्य किया है। भोजपुरी संगीत के श्रोताओं के लिए यह एक नया संगीतमय तोहफा है।

    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post