Khesari Lal Yadav और Megha Shri का रोमांटिक सांग पुरइन के पाता भईल बा रिलीज - Manoranjan Metro

    Khesari Lal Yadav and Megha Shri's romantic song 'Purain Ke Pata Bhail Ba' released - Manoranjan Metro

    Entertainment News: ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस मेघा श्री की रोमांटिक जोड़ी में प्यार मोहब्बत से भरपूर गाना 'पुरइन के पाता भईल बा' आडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के प्रति गहरा लगाव रखने वाले फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने भव्य पैमाने पर भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' का निर्माण करके इतिहास रचा है। यह फ़िल्म जिस भी सिनेमाघर में प्रदर्शित की गई थी, वहाँ दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और साथ इस फिल्म के प्रति दीवानगी देखते ही बन रही थी। 

    Khesari Lal Yadav and Megha Shri's romantic song 'Purain Ke Pata Bhail Ba' released - Manoranjan Metro

    अब इस फ़िल्म का रोमांटिक सांग 'पुरइन के पाता भईल बा' यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही कमाल का किया गया है। इस सांग में दिख रहा है कि  अदाकारा मेघा श्री की कोमल बदन और कमसिन जवानी पर मोहित होकर खेसारी लाल यादव रोमांटिक मूड में मेघा से कहते हैं कि... 'कोमल कशमश बदनिया बा, धनी हो मुश्की चवनिया बा, देखि के तोहर ई खेल फेल ई माथा भईल बा...' तब मेघा श्री कहती हैं कि... अड़त ना पानी जवानी प रजऊ, पुरइन के पाता भईल बा...'



    इस  फिल्म की सफलता को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने सभी दर्शकों का आभार जताया था और अब इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी आडियंस को दिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने आगे बताया कि 'फ़िल्म संघर्ष 2 बनाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे साकार करने में पूरी टीम ने  जान फूंक दी थी। अपना भरपूर प्यार देने के लिए सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ।'

    Also Read :  सनी देओल की दहाड़ से थर्राए सिनेमा हॉल: ‘जाट’ बना देशव्यापी जनून, थिएटरों की ओर उमड़ा फैंस का सैलाब

    वहीं खेसारी लाल यादव ने कहा कि ''फ़िल्म संघर्ष 2 मेरे दिल के बहुत करीब है। रत्नाकर कुमार सर को बहुत बहुत साधुवाद, उन्होंने इस फ़िल्म को बनाने में दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। वे फ़िल्म निर्माण के समय पैसे की परवाह नहीं करते हैं, सिर्फ बेस्ट से बेस्ट फ़िल्म बने, यही उनकी सोच है।'  उन्होंने आगे कहा कि 'मेरे फैंस और आडियंस का मुझे हमेशा प्यार मिलता है। इस फ़िल्म और गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू' 

    Khesari Lal Yadav and Megha Shri's romantic song 'Purain Ke Pata Bhail Ba' released - Manoranjan Metro

    उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी की प्रस्तुत फिल्म संघर्ष-2 के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। लेखक वीरू ठाकुर हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान, सुशील सिंह, संजय पांडेय, विनीत विशाल अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित सभी कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया है।

    Previous Post Next Post