स्पाइडर-मैन अपने सबसे बड़े प्रशंसकों के बीच लौटेगा: अल्लू सिनेमाज और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में आयोजित करेंगे भारत का पहला प्रीमियर शो - Manoranjan Metro


    रत में स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइज़ी के प्रति दर्शकों की बेमिसाल दीवानगी को सम्मान देते हुए, यह ऐतिहासिक साझेदारी भारत का पहला प्रीमियर शो हैदराबाद में लेकर आ रही है, जहां हर सुपरहीरो फिल्म की रिलीज़ किसी त्योहार से कम नहीं होती।


    दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरोज़ में से एक स्पाइडर-मैन के सम्मान में पहली बार अल्लू सिनेमाज और सोनी पिक्चर्स इंडिया मिलकर आगामी स्पाइडर-मैन फिल्म का भारत का पहला प्रीमियर शो हैदराबाद स्थित अल्लू सिनेमाज में आयोजित करेंगे। यह पहला उन असाधारण प्रशंसकों को समर्पित है, जिन्होंने वर्षों से भारत में स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइज़ी के प्रति अपने प्रेम और जुनून को एक नई पहचान दी है। हाउसफुल मिडनाइट स्क्रीनिंग्स, प्रशंसकों के जश्न और रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग्स से लेकर हर रिलीज़ को एक भव्य सिनेमाई उत्सव में बदल देने तक, तेलुगु दर्शकों ने स्पाइडर-मैन को अपने दिल के बेहद करीब रखा है। हैदराबाद में भारत का पहला प्रीमियर शो आयोजित करना इसी अटूट प्रेम का सम्मान है और उन प्रशंसकों को सलाम है, जिन्होंने फ्रेंडली नेबरहुड स्पाइडर-मैन के जादू को बड़े पर्दे पर हमेशा जीवित रखा है।

    Also Read : सिर्फ स्क्रीन पर दिखना नहीं, असर छोड़ने वाले किरदार निभाना चाहती हूं” : बरखा सिंह - Manoranjan Metro

    इस साझेदारी पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अल्लू अरविंद ने कहा, “स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे वह क्षण है, जिसकी ओर हम अल्लू सिनेमाज की नींव रखे जाने के समय से ही बढ़ रहे थे। एशिया की सबसे बड़ी डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन पर सोनी पिक्चर्स की किसी फिल्म का भारत का पहला प्रीमियर आयोजित करना केवल अल्लू सिनेमाज के लिए एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा प्रदर्शनी (एक्ज़िबिशन) के भविष्य की दिशा को भी दर्शाता है। हमने इस सिनेमाघर की कल्पना हॉलीवुड जैसी सोच के साथ की थी—चाहे उसका विशाल पैमाना हो, बेहतरीन साउंड हो या सिनेमाई अनुभव की भव्यता। हमारी यही सोच दर्शकों तक पहुंची है। आज का जेन-ज़ी दर्शक सिर्फ फिल्म देखने नहीं आता, बल्कि वह उसे एक यादगार सिनेमाई अनुभव के रूप में जीना चाहता है। हमें खुशी है कि सोनी पिक्चर्स ने सबसे पहले हमारी इस सोच पर भरोसा जताया और हमारे साथ कदम बढ़ाया। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में ऐसे कई और ऐतिहासिक अवसर देखने को मिलेंगे।"


    Previous Post Next Post