काजल त्रिपाठी, सृष्टि भारती का देसी गीत मारस दोसरा प कनखिया रिलीज - Manoranjan Metro

    Kajal Tripathi, Srishti Bharti's Desi song Maras Doosra Pa Kanakhia released - Manoranjan Metro

    भोजपुरी सिने अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मोहिनी मुस्कान और इंडियन लुक में सबका मन मोह लेती हैं। वह जब-जब साड़ी पहनकर किसी भोजपुरी गाना में दिखती हैं तो लोग वाह-वाह कह उठते हैं। ऐसे में काजल त्रिपाठी ने एक बार फिर कलरफुल लाल साड़ी पहने भोजपुरी देसी  गीत 'मारस दोसरा प कनखिया' लेकर आई हैं। जिसे पॉपुलर सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी कर्णप्रिय आवाज में गाया है। 

    Kajal Tripathi, Srishti Bharti's Desi song Maras Doosra Pa Kanakhia released - Manoranjan Metro

    उनकी मधुर आवाज की दीवानगी लोगों में देखते ही बन रही है। ये भोजपुरी देसी गीत 'मारस दोसरा प कनखिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है। 

    इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का पति परदेस में है, जो किसी और पर लट्टू है। इधर काजल त्रिपाठी अपने पति के इंतजार में बिलख रही है। वह अपना गम अपनी सहेलियों से बताते करते हुए कहती है कि.. 'ताकत ताकत पियवा के मोराइल मोर अँखिया, हमार पियवा मारे दोसरा प कनखिया, भीर चली जइती रहित दूर पंखिया, हमार पियवा मारे दोसरा प कनखिया...'

    इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रत्नाकर कुमार सर ने भोजपुरी संगीत जगत में नई क्रांति लाने का काम किया है। इसी कड़ी में उन्होंने यह भोजपुरी का देसी गाना ले आकर मिसाल कायम किया है। इस गाने में टिपिकल देसी लुक में मुझे परफॉर्मेंस करके दिल से बहुत अच्छा लगा। इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।'

    Kajal Tripathi, Srishti Bharti's Desi song Maras Doosra Pa Kanakhia released - Manoranjan Metro

    वहीं सिंगर सृष्टि भारती ने कहा कि 'मुझे जब भी इस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जिसे शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। रिलीज हुआ यह गाना भोजपुरी कल्चर से जुड़ा हुआ है। ऐसा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।'

    Also Read :  दो साल बाद भी, सचिन-जिगर का ज़रा हटके ज़रा बचके एल्बम अब भी प्लेलिस्ट्स का राजा बना बैठा है! - Manoranjan Metro

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देसी गीत 'मारस दोसरा प कनखिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    Previous Post Next Post