शेमारू से रिलीज हुआ संगीत मासूम का सोलो सोंग ब्रेक अप पार्टी - Manoranjan Metro

Sangeet Masoom's solo song Break Up Party released from Shemaroo - Manoranjan Metro

मुंबई। बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम का बहुचर्चित सोलो गीत ब्रेक अप पार्टी (breakup party) शेमारू कम्पनी से रिलीज हो गया है। इस वीडियो सोंग के मुख्य सितारे हैं संगीत मासूम और अम्बिका दीवान बिष्ट। निर्देशन किया है आजाद हुसैन ने निर्माता एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम हैं। निर्देशक आजाद हुसैन के अलावा डांस डायरेक्टर तीरथ निषाद, डीओपी मिस्टर अली, मेक अप शिवम पांडे व स्पॉट दादा हैं मुरली। इसके संगीतकार हर्ष बोस व अमन श्लोक हैं। नाजिम अली ने इसे अपनी सुरीली आवाज से गाया है। मासूम फिल्म कंपनी का यह गीत बहुत ही कर्णप्रिय बन पडा है। यह हर उम्र के लोगों को पसंद आयेगा।

Sangeet Masoom's solo song Break Up Party released from Shemaroo - Manoranjan Metro

बता दें कि संगीत मासूम एक होनहार कलाकार है। उन्होंने सरोज खान से डांस सीखा था और रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का चार महीने का डिप्लोमा किया है। फिल्म निर्माता और गीतकार मुकेश मासूम ने कहा है कि यह गीत सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। निर्देशक आजाद हुसैन ने आशा व्यक्त की कि संगीत मासूम अपनी अभिनय प्रतिभा से बॉलीवुड में अलग और विशिष्ट पहचान बनायेगा। नरेश सिंह के मुताबिक यह गीत शेमारू कम्पनी से रिलीज हो गया है। लोगों को‌ गीत-संगीत खूब पसंद आ रहा है। सुप्रसिद्ध संगीतकार राजा रफीक ने इस गीत को लाजवाब बताया है। 

Also Read : World Environment Day: Pragya Kapoor Shares a BTS Look into 'Zero Waste Film Shoot' of Azaad - Manoranjan Metro

फिल्म अभिनेत्री सिरीन ने संगीत के डांस की सराहना की है। दयानतपुर निवासी ठाकुर धीरज कुमार सिंह (प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यवसायी) ने इस गीत की सराहना करते हुए कहा कि "बहुत शानदार गीत है। उम्मीद है कि संगीत अपनी प्रतिभा की खुश्बू से गांव का नाम रोशन करेगा। एडवोकेट राकेश कुमार (रिटायर्ड एयरफोर्स व सम्मानित समाजसेवी) ने गीत-संगीत की सराहना की है। बी.के. पाराशर, डॉ॰ श्याम बाबू, सहारा समय के पत्रकार इनामुल हक फारुकी, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार शिवपूजन पान्डेय, सैकडों सफल फिल्मों के लेखक आदेश के.अर्जुन  सहित देश भर के गणमान्य लोगों ने इस गीत को सराहा है।

Previous Post Next Post