तीन प्रोजेक्ट्स, तीन दुनिया: सम्युक्ता का 2026 लाइनअप अब तक का सबसे धांसू करियर मूव - Manoranjan Metro

    सम्युक्ता 2026 में अपने करियर का सबसे पावरफुल साल लेकर आ रही हैं, जहां उनके पास ऐसे प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है जो उन्हें पूरी तरह अलग-अलग दुनियाओं, जॉनर और किरदारों में दिखाते हैं। कभी हिस्टोरिकल एपिक में वॉरियर, कभी एक्शन ड्रामा में गैंगस्टर पुलिस ऑफिसर, और कभी पॉलिटिकल थ्रिलर में तेज-तर्रार किरदार — उनका आने वाला काम साफ बता रहा है कि ये उनके करियर का बड़ा लेवल-अप है।

    इस लाइनअप में सबसे आगे है गुव्वाला चेरुवु घाट, जो उनका OTT डेब्यू है Amazon Prime Video पर। रायलसीमा के सामंती माहौल में बसी ये पॉलिटिकल थ्रिलर सत्ता, वफादारी और विरासत की कहानी दिखाती है। इसमें सम्युक्ता एक ऐसे किरदार में नजर आएगी जो दिमाग, स्ट्रैटेजी और कंट्रोल की गेम में पूरी तरह माहिर है।

    Also Read : वरुण धवन और पूजा हेगड़े लेकर आए हैं अल्टीमेट फील-गुड लव एंथम - Manoranjan Metro

    इसके बाद वो पूरी तरह गियर बदलते हैं The Black Gold के साथ — एक्शन ड्रामा जो तेलंगाना और महाराष्ट्र के कोयला क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर सेट है। यहां वो एक मजबूत और बेखौफ पुलिस अधिकारी का रोल निभा रही हैं, जो गैरकानूनी खनन माफियाओं से भिड़ती है। इस किरदार में सम्युक्ता पावर, एटीट्यूड और रॉ इंटेंसिटी लेकर आती हैं, एक ऐसी जगह में जहां आमतौर पर मेल-ड्रिवन कहानियां होती हैं।

    इस टिकड़ी को पूरा करती है स्वयंभू, जहां सम्युक्ता एक युद्ध के लिए तैयार योद्धा के रूप में नजर आती है। इस रोल के लिए वे जबरदस्त फिजिकल ट्रेनिंग की, जिसमें घुड़सवारी भी शामिल है, और ये उनके करियर का अब तक का सबसे इंटेंसट्रांसफॉर्मेशन माना जा रहा है।

    एक करीबी सूत्र के अनुसार, “सम्युक्ता चाहती थीं कि इस साल उनका हर प्रोजेक्ट बाकी से पूरी तरह अलग हो। हर किरदार उन्हें नए तरीके से चुनौती देता है, और साथ मिलकर ये वो रेंज दिखाते हैं जो दर्शकों ने अब तक उन्हें पूरी तरह नहीं देखा।”

    Previous Post Next Post