शहनाज़ गिल का ‘Door Hoke’ टीज़र देख फैंस बोले – बस अब और इंतज़ार नहीं होता! - Manoranjan Metro

    शहनाज़ गिल ने एक बार फिर अपने फैंस के दिलों की घंटी बजा दी है। एक्ट्रेस-सिंगर ने हाल ही में अपने आने वाले गाने Door Hoke का टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया, और बस फिर क्या था — फैंस की एक्साइटमेंट ओवरलोड हो गई!

    टीज़र के साथ उनका कैप्शन भी कम दिलचस्प नहीं था: “Door Hoke…..✨ एक बार सुनो… फिर बताओ कैसा लगा? क्या मैं पूरा गाना ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो के साथ रिलीज़ करूं?”

    कोई बड़े-बड़े एलान नहीं, शहनाज़ ने इस बार दिल से दिल वाली बात की — सीधे फैंस से जुड़कर उनकी फीलिंग्स पूछीं। और फैंस भी पीछे कहां रहने वाले थे, कमेंट सेक्शन में सबने एक सुर में कहा – “पूरा गाना अभी चाहिए!”

    Also Read : ANJALI PHOUGAT AT THE 79TH CANNES FILM FESTIVAL: A GLOBAL CALL FOR DHARMAYUKT KARMA, CULTURAL PRIDE, AND FASHION WITH PURPOSE

    भले ही टीज़र छोटा सा था, लेकिन Door Hoke की वाइब्स पूरी तरह soulful और इमोशनल हैं। इसमें छुपी तड़प और फीलिंग्स ने लोगों को और ज्यादा क्यूरियस कर दिया है।

    अपनी सच्चाई और फैंस के साथ खास कनेक्शन के लिए जानी जाने वाली शहनाज़ ने इस बार भी एक बेहद पर्सनल मोमेंट क्रिएट कर दिया है। अब सबकी नज़रें इसी पर टिकी हैं कि कब ये पूरा गाना — एक शानदार म्यूज़िक वीडियो के साथ — सामने आएगा।

    Previous Post Next Post