समर सिंह और नम्रता मल्ला का गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ 511 मिलियन पार होने पर वाराणसी में सेलिब्रेशन - Manoranjan Metro

    देसी स्टार समर सिंह ने लॉकबस्टर भोजपुरी गाना 'बलमुआ के बल्लम' का 511 मिलियन व्यूज का मनाया जश्न 

     देसी स्टार समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का वायरल भोजपुरी गाना 'बलमुआ के बल्लम' का 511 मिलियन व्यूज का मनाया गया जश्न 

    भोजपुरी इंडस्ट्री के 'देसी स्टार' समर सिंह ने हॉट सेंसेशनल एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के साथ ब्लॉकबस्टर भोजपुरी गाना 'बलमुआ के बल्लम' के व्यूज 511 मिलियन पार होने का जश्न वाराणसी के एक बड़े होटल में मनाया है। भोजपुरी संगीत की दुनियाँ में इस गाने से सफलता का कीर्तिमान स्थापित करके समर सिंह ने नया इतिहास रच दिया है। निर्देशक आशीष सत्यार्थी निर्देशित ये गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के कम समय के सबसे तेजी से वायरल होने वाले और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में हिट लिस्ट में ऊपर है। 

    इस गाने के वीडियो में समर सिंह का देसी स्टाइल, डांस स्टेप्स और नम्रता मल्ला के हुक स्टेप्स व बेली डांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने वालों को आनंदित कर देता है। इस गाने को समर सिंह में अपने अंदाज गाया है। उनके स्वर में स्वर सिंगर नेहा राज ने मिलाया है। इस गीत को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है। संगीतकार एडीआर आनन्द ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है। कॉन्सेप्ट समर मोदी का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं, प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव, डीओपी राहुल, कोरियोग्राफर असलम, एडिटर पंकज साव, डीआई रोहित सिंह ने किया है। 

    गौरतलब है कि सेलिब्रेशन पार्टी में देसी स्टार समर सिंह, एक्ट्रेस नम्रता मल्ला, टी-सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट हेड सोनू श्रीवास्तव, टी-सीरीज के राज केनरा, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, सिंगर नेहा राज,मनोज लाल यादव, गीतकार आलोक यादव, एस के आनन्द, संगीतकार एडीआर, अभिराम पांडेय, हरेंदर, समाज सेवक व फ़िल्म निर्माता सलीम अंसारी, मनीष सेठ, मोहित, 

     फ़िल्म पीआरओ रामचन्द्र यादव सहित बहुत से गणमान्य एवं क्रिएटर मौजूद थे। सभी के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया और विशेष अतिथियों, गीत की मेकिंग टीम एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर समानित किया गया।

    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post