Also Read : आँखों की गुस्ताखियाँ का टीज़र हुआ रिलीज़! निर्माता और लेखिका ने साझा की दर्शकों की प्रतिक्रिया पर खुशी - Manoranjan Metro
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव किसी को अपनी पत्नी की नई साड़ी देते हुए देखती है तो उसका भी मन नई साड़ी पहनने का होता है। वह अपने हसबैंड को फोन करके कहती है कि...
'राजा हो राजा हमके उपहार चाही जी, गरवा के हार अ सिंगार चाही जी, देखि पर पाटीदार आँख फारस बलम, आपन फेवरिट कलर बतावत तानी, एगो साड़ी लाई जाके बनारस बलम...'
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'हर एक गाना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह सांग भी दिल के बहुत करीब है। इसका सब्जेक्ट बहुत प्यारा है। इस गाने की शूटिंग करना बहुत मजेदार था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे-अच्छे भोजपुरी गाने बनाती है। रत्नाकर कुमार सर ने भोजपुरी संगीत का एक अलग पहचान बना दिया है, जोकि भोजपुरी सिने जगत के लिए बहुत बड़ी बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।