पापा बने देसी स्टार समर सिंह ने दिखाई बेटे की पहली तस्वीर, वायरल होने के साथ ही लगा बधाईयों का तांता - Manoranjan Metro


    देसी स्टार समर सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पापा बनने पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

    भोजपुरी सिने जगत के देसी स्टार समर सिंह अपनी  शानदार गायिकी और दमदार अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। समर सिंह जहां भोजपुरी गानों को करोड़ो-करोड़ो व्यूज देकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी की मिलनसार व्यक्तित्व और मृदभाषी होने की काफी चर्चा रहती है। उन्हें प्यार करने वाले लोगों की तादाद करोड़ों में है। ऐसे में हाल ही में समर सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह माता-पिता बने हैं। बेटे को गोद में लिए उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अपने चाहने वालों को समर सिंह ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। जिस पर लोग बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ-साथ खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    बता दें कि पिछले दिनों श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर समर सिंह ने पापा बनने की खुशखबरी इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर शेयर किया था और अब छठे दिन बेटे की पहली तस्वीर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'हर किलकारी जैसे जीवन की नयी कविता का पहला सिरसा हो!!!!' इस पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सोशल मीडिया पर प्यार भरे बधाइयों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।

    https://www.instagram.com/p/DNk4xyaSXN6/?img_index=3&igsh=amRncTl0cThtOTg1

    गौरतलब है कि इन दिनों समर सिंह के घर खुशियों की किलकारी गूँज रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जोकि बहुत ही खुशी की बात है। एक तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और दूसरी तरफ पुत्र रत्न की प्राप्ति से उनके घर पर दोहरी खुशी का माहौल बन गया। समर सिंह ने अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ गोद में लिए हुए बेटे की पहली झलक दिखाया है। उन्होंने बेटे पहली तस्वीर सोशल मीडिया में भी शेयर किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी उन्हें पापा बनने की बधाई दी है।

    Also Read : एक तरफ़ संजय लीला भंसाली की शानो-शौकत, दूसरी तरफ़ विक्रमादित्य मोटवानी की सच्चाई: वैभव राज गुप्ता  - Manoranjan Metro

    उल्लेखनीय है कि समर सिंह अधिकतर भोजपुरी के देसी गाने ही गाते हैं, जिससे उन्हें देसी स्टार का खिताब मिला है। हर मौसम के खेती किसानी से जुड़े हर विधा के गीत गाकर समर सिंह भोजपुरी संगीतप्रेमियों के पहली पसंद बने हुए हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है और देखते ही देखते करोड़ों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। इतना ही नहीं समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों और एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म 'तेरा मेरा टशन' को साठ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। वहीं भोजपुरी फिल्म 'इतिहास' के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उनकी बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज होने वाली है।

    समर सिंह का गाना सईयां धरावेला थरेसर, ककरी भईल बा, सईयां दावsतारे, प्रधान पिया, बलमुआ के बल्लम, लगवा दी घरवा में ऐसी राजा जी, गेहूं काटब ना, चला ना धान रोपे धनिया, हरनवा धई धई दाबातs  सहित बहुत से देसी गीत लोगों की जुबान पर छाया हुआ है।

    Previous Post Next Post