भोजपुरी सिनेमा की आयरन लेडी फिल्म निर्मात्री एवं देश डिजाइनर विद्या मौर्य ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वह कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं था। मजबूत इच्छाशक्ति, कड़े फैसलों और दृढ़ नेतृत्व के साथ महिला फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड फिल्म डायरेक्टर चंदन सिंह के कुशल निर्देशन में एक साथ 11 फ़िल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू किया। प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, निर्देशक चंदन सिंह, अभिनेता विष्णु मौर्य की तिकड़ी ने एक के बाद एक लगातार 11 फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट करके भोजपुरी इंडस्ट्री में इतिहास रचते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। विद्या मौर्य की कथनी और करनी का लोहा आज की तारीख में भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी लोग मानने लगे हैं, इसीलिए उन्हें आयरन लेडी के खिताब से संबोधित किया जा रहा है। गौरतलब है कि लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत पूरी 11वीं फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में करके कंप्लीट की गई है। कंप्लीट की गई 11 भोजपुरी फिल्मों के नाम: परिवार के रखवाला, गूगल से तेज बहू, साथी सुख-दुःख के, घर के रौनक, परिवार के डोर, सुतार, हमार छठी मईया, आंगन की दीवार, रहस्यमयी बहुरिया, इंसाफ घर के अंदर, विद्या का ससुराल हैं। उन सभी 11 फिल्मों के हीरो विष्णु मौर्य हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले हीरो हैं, जिन्होंने एक साथ 11 फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट किया है वह भी भोजपुरी की टॉप स्टार एक्ट्रेस के साथ। 11 फिल्मों के एक्ट्रेस की बात की जाय तो पहले और दूसरी फिल्म में एक्ट्रेस चाँदनी सिंह, तीसरी फ़िल्म में एक्ट्रेस अंजना सिंह और पल्लवी सिंह (हीरोइन चाय वाली), चौथी फिल्म में एक्ट्रेस अंजना सिंह, पांचवीं फिल्म में एक्ट्रेस यामिनी सिंह, छठवीं और नौवीं फिल्म में एक्ट्रेस तनुश्री, सातवीं फिल्म में एक्ट्रेस पल्लवी सिंह (हीरोइन चाय वाली)' दसवीं और ग्यारहवीं फिल्म में एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट नजर आएंगी। सभी ग्यारह फिल्मों के डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, पीआरओ रामचन्द्र यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।
Scan & Donate >
Tags
Bhojpuri
Bhojpuri News
Daily News
Latest Bhojpuri
Latest News
Manoranjan Metro
recent
Trending News
