एक्ट्रेस इशिका टोरिया, सिंगर सृष्टि भारती का भोजपुरी गाना 'बिगड़ल बलम' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज - Manoranjan Metro

    भोजपुरी संगीत जगत जगत में अपनी मोहक अदाओं से सनसनी फैला रही एक्ट्रेस इशिका टोरिया संगीत प्रेमियों के मनोरंजन के लिए धमाकेदार भोजपुरी गाना 'बिगड़ल बलम' लेकर हाजिर हुई हैं, जिसमें वह अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही है। इस गाने को सिंगर सृष्टि भारती ने सुरीली आवाज में गाया है, जिसे सुनकर श्रोता और दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। ये मजेदार गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर-एक्ट्रेस की जोड़ी खूब तहलका मचा रही है और ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

    इस गाने की बात करें तो ये गाना संपूर्ण पारिवारिक आम जनमानस से जुड़े हुआ है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस इशिका टोरिया किसी बात को लेकर अपने पति से खफा है और उसे घर के बर्तनों से फेंककर मारने का प्रयास कर रही है। जिसका बीच बचाव करने हेतु पड़ोस के नर नारी आते हैं और एक्ट्रेस इशिका टोरिया को समझाने का प्रयास करते हैं तो वह कहती है कि हमारे पति हैं, हम कुछ भी करें, आप लोगों से क्या काम। हमारा बिगड़ल बलम है, हम अपने हिसाब से ट्रीट करेंगे। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसका फिल्मांकन बहुत ही रिच किया गया है। 

    लिंकः https://youtu.be/rdvkjVcPycQ?si=Rux0KhECmyHvOhTC

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'बिगड़ल बलम' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्य ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

     वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'इस फैमिली ड्रामा से भरपूर ये गाना पति-पत्नी के खट्टी मीठे रिश्ते पर आधारित है जोकि फुल एंटरटेनिंग है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना इस साल दर्शकों का खूब प्यार बटोरेगा।'

    एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने कहा कि 'इस पारिवारिक गीत का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी है। इस गाने की शूटिंग के दौरान हमने खूब इंजॉय किया था। रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन वीडियो सॉन्ग बनाया है। मैं अपने सभी फैंस और भोजपुरी दर्शकों से अपील करती हूँ कि वे इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।'

    सिंगर सृष्टि भारती ने कहा कि ' रत्नाकर कुमार सर हमेशा से श्रोताओं और संगीत प्रेमियों के लिए साफ-सुथरा, पारिवारिक और मनोरंजक गीत-संगीत बनाते हैं। यह गाना लोगों के जुबान पर आसानी से आ जाने वाला है। इसका गीत-संगीत बहुत ही मजेदार है।'

    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post