सुशील सिंह 'यश' के निर्देशन में सलामत अंसारी द्वारा निर्मित अजीत यादव, नीलम नीलू की भोजपुरी फिल्म 'मेरी जुनूनियत' का ट्रेलर हुआ रिलीज 'इंडिया फिल्म्स प्रोडक्शन' पर - Manoranjan Metro

    भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच इंडिया फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'मेरी जुनूनियत' का ऑफिशियल ट्रेलर 'इंडिया फिल्म्स प्रोडक्शन' के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में अजीत सिंह और नीलम नीलू केंद्रीय भूमिका में दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और रोमांटिक ड्रामा का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है। जिसमें  अभिनेता अजीत यादव अपने शानदार अभिनय का अमिट छाप छोड़ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सलामत अंसारी द्वारा किया गया है, जबकि इसके निर्देशन की कमान सुशील सिंह 'यश' ने संभाली है। फिल्म की पटकथा को लेखक संदीप कुशवाहा ने लिखा है। 

    लिंकः https://youtu.be/Vt-CJyNs2CM?si=EVC3oZtrQVouPOzy

    इस फिल्म के मुख्य कलाकार अजीत यादव, नीलम नीलू, प्रमिला मौर्य ‘पूजा’, विनित विशाल, अभय झा, राहुल श्रीवास्तव, साहब लाल धारी, मालती चौहान, खुशबू सिंह राजपूत, सुनीता मौर्य, आदित्य श्रीवास्तव, सत्या दुबे, मोनू मंसूरी, निधि गिरी, लखन दादा, राजकुमार यादव, रजनीश सिंह, अमन सोनी, अनिल यादव, बीरेंद्र गुप्ता आदि हैं। इस फ़िल्म के डीओपी कुणाल जेना, संगीतकार जयदीप वर्मा, राकेश पांडेय, गीतकार  श्याम जी श्याम, एक्शन मास्टर श्रवण कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर आदित्य श्रीवास्तव, देवेंद्र सागर, आर्ट डायरेक्टर सुमित चौरसिया, अरविंद यादव, स्टील फोटोग्राफर डीके गुप्ता, कोरियोग्राफर  बीरेंद्र गुप्ता हैं। कॉस्ट्यूम संतोष प्रजापति, अनिल यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर संतोष प्रजापति हैं। लाइट इक्विपमेंट पिंटू यादव, कैमरा इक्विपमेंट अजय त्रिपाठी (ओम शांति ओम एंटरटेनमेंट), पोस्ट प्रोडक्शन आई विजन स्टूडियो, एडिटर ज़तिन जायसवाल हैं।

    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post