राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह के तीज गीत ने बिखेरी भक्ति की मिठास, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने जारी किया ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ - Manoranjan Metro

    हरतालिका तीज को लेकर चर्चित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ जारी किया है, जो रिलीज के बाद से काफी पसंद किया जा रहा है। यह गीत भोजपुरी फिल्म ‘भाई भाई के प्यार’ का हिस्सा है, जिसमें अभिनेता राकेश मिश्रा और अभिनेत्री ऋतु सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। गीत को प्रसिद्ध गायिका खुशबू जैन ने अपनी सुरीली आवाज दी है।

    हरतालिका तीज को सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखती हैं। ऐसे में ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ गीत में तीज की परंपरा, शिव-पार्वती की भक्ति और दांपत्य निष्ठा की झलक देखने को मिलती है। गीत के रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

    लिंक : https://youtu.be/AYSFux3US9I?si=eK84K_pGFgy8h-9G 

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ में भक्ति और श्रद्धा भाव का सुंदर संगम देखने को मिलता है। उनके मुताबिक गीत में भारतीय समाज के साथ-साथ पूर्वांचल और बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि गीत को भोजपुरी संगीत प्रेमियों और व्रत करने वाली महिलाओं का अच्छा प्यार मिल रहा है।

    वहीं राकेश मिश्रा ने गीत को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा - "फिल्म में पारंपरिक भारतीय परिधान में ऋतु सिंह के साथ काम करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।" उन्होंने गीत को पसंद करने के लिए दर्शकों और श्रोताओं का आभार जताया।

    फिल्म ‘भाई भाई के प्यार’ का निर्माण लीजेंड फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता विक्रम मेहरोत्रा, निर्देशक रंगलाल आर. निषाद और लेखिका विंध्या शुक्ला हैं। फिल्म में राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा (शांडिल्य), बीरेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, विंध्या शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, पानमती शर्मा और ग्लोरी महंता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    फिल्म के गीत प्यारेलाल यादव कवि, रामनिवास राज बिंद और शेखर मधुर ने लिखे हैं, जबकि संगीत स्वर्गीय धनंजय मिश्रा ने दिया है। कानू मुखर्जी कोरियोग्राफर हैं। फिल्म के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं। तीज के मौके पर रिलीज यह गीत भोजपुरी दर्शकों के बीच पर्व की भक्ति और लोक रंग को और गहरा करता नजर आ रहा है।


    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post