भोजपुरी फिल्मों की आयरन लेडी विद्या मौर्य की का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, लगा बधाईयों का तांता - Manoranjan Metro

    भोजपुरी सिनेमा की आयरन लेडी कही जाने वाली ड्रेस डिजाईनर एवं फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने जहां एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करके एक नया इतिहास रच दिया है। वहीं उनका जन्मदिन भी बहुत यादगार रहा है। उनके जन्मदिन पर दिन-रात बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला दिन-रात लग रहा। उनके सभी शुभचिंतकों, मित्रों और फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्मात्रियों, निर्देशकों, अभिनेता-अभिनेत्रियों सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। विद्या मौर्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा की आयरन लेडी फिल्म निर्मात्री एवं ड्रेस डिजाईनर विद्या मौर्य ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वह कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं था। फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड फिल्म डायरेक्टर चंदन सिंह के कुशल निर्देशन में एक साथ 11 फ़िल्मों की शूटिंग कंप्लीट करके भोजपुरी इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है। लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत पूरी 11 फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में करके कंप्लीट की गई है। कंप्लीट की गई 11 भोजपुरी फिल्मों के नाम:- परिवार के रखवाला, गूगल से तेज बहू, साथी सुख-दुःख के, घर के रौनक, परिवार के डोर, सुतार, हमार छठी मईया, आंगन की दीवारें, रहस्यमयी बहुरिया, इंसाफ घर के अंदर, विद्या का ससुराल हैं। उन सभी 11 फिल्मों के हीरो विष्णु मौर्य हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले हीरो हैं, जिन्होंने एक साथ 11 फिल्मों की शूटिंग भोजपुरी की स्टार अभिनेत्रियों के साथ कंप्लीट किया है। 11 फिल्मों के एक्ट्रेस की बात की जाय तो पहले और दूसरी फिल्म में एक्ट्रेस चाँदनी सिंह, तीसरी फ़िल्म में एक्ट्रेस अंजना सिंह और पल्लवी सिंह (हीरोइन चाय वाली), चौथी फिल्म में एक्ट्रेस अंजना सिंह, पांचवीं फिल्म में एक्ट्रेस यामिनी सिंह, छठवीं और नौवीं फिल्म में एक्ट्रेस तनुश्री, सातवीं फिल्म में एक्ट्रेस पल्लवी सिंह (हीरोइन चाय वाली)' दसवीं और ग्यारहवीं फिल्म में एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट नजर आएंगी। सभी ग्यारह फिल्मों के डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, आर्ट डायरेक्टर नियाज़ अंसारी, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नरेन्द्र पाल, पीआरओ रामचन्द्र यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर रवि शुक्ला, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं।



    Scan & Donate > 


     

    Previous Post Next Post