अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित और प्रियंका सिंह की तिकड़ी में आया गाना 'होठवा से रोज राजा' रिलीज - Manoranjan Metro

अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित और प्रियंका सिंह की तिकड़ी में आया गाना 'होठवा से रोज राजा' रिलीज - Manoranjan Metro

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और सिंगर प्रियंका सिंह की तिकड़ी संगीतप्रेमियों के दिल की धड़कन बढ़ाने के लिए आ गई है। जी हां! अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के शानदार अभिनय से सजा हुआ तथा अरविंद अकेला कल्लू व फेमस सिंगर प्रियंका सिंह की आवाज में गाया हुआ रोमांटिक गाना 'होठवा से रोज राजा' आडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को रोमांटिक मिजाज में अरविंद अकेला कल्लू ने गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी के कानों में मिश्री घोलने का काम कर रही हैं। इस गाने का ऑडियो बहुत ही मधुर बनाया गया है। वहीं इसके वीडियो की बात करें तो वह काफी काबिले तारीफ है। इस सांग में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के बीच मजेदार और रोमांचक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 

अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित और प्रियंका सिंह की तिकड़ी में आया गाना 'होठवा से रोज राजा' रिलीज - Manoranjan Metro

इस गाने के वीडियो में दिख रहा है कि अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित गंगा नदी के किनारे प्यार मोहब्बत की बातें हुए डांस और मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच नाचते झूमते हुए अरविंद अकेला कल्लू कहते हैं कि... 'बनल रहो रानी तोहर जवानी, तुहूँ अईसन जियत रहा...'

इस पर ऋचा दीक्षित जवाब देते हुए कहती हैं कि... 'होठवा से रोज ग्लूकोज राजा पियत रहा, होठवा से रोज ग्लूकोज राजा पियत रहा, होठवा से रोज...' इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है और मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार साजन मिश्रा ने।


काशवी आर्ट्स बैनर के निर्मित की गई फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' के प्रस्तुतकर्ता श्री राम कृष्ण उपाध्याय, श्रीमती कलावती उपाध्याय हैं। निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी, निशा तिवारी आदि हैं। इस फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस, संगीत निर्देशक साजन बी मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडीटर हरिहर सिंह हैं। बैक ग्राउंड  वैभव-राजू ने दिया है। विजुअल प्रमोशन अरुण डी यादव का है। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है। 

Also Read : हिंदी फिल्म मुंबई टू बुडापेस्ट फिल्म का मुहूर्त मुम्बई मे - Manoranjan Metro

फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का रिलीज हुआ गाना 'होठवा से रोज राजा' को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बहुत ही एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि 'भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का सांग बहुत ही फुल इंटरटेनिंग है। ये फ़िल्म भी कमर्शियल और मजेदार है। इस फ़िल्म में अनिल उपाध्याय जी के साथ काम करके बहुत मजा आया है। मेरी और ऋचा जी की जोड़ी शानदार है, जो हर किसी को बहुत पसंद आ रही हैं। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी अलग हटकर है। इस सांग को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद।'


Previous Post Next Post